spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में पूर्व सरपंच को मारी 4 गोलियां:दुकान के बाहर बैठे थे, रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग; पुलिस ने घर से उठाया




मोहाली में पूर्व सैनिक ने मामूली कहासुनी के बाद पूर्व सरपंच पर तीन से चार गोलियां चला दीं। इससे घायल पूर्व सरपंच को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूर्व सैनिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामला खरड़ के गांव सियालवी माजरा में सामने आया। बीती रात को पूर्व सरपंच अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां पूर्व सैनिक पहुंचा और फायरिंग कर दी। लोगों ने बताया कि बिना लड़ाई और रंजिश के पूर्व फौजी ने गोलियां चलाई। एक दुकानदार ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई तो वह दुकान से निकले। देखा कि पूर्व सरपंच के पेट में गोलियां लगी थीं। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles