![]()
भास्कर न्यूज | जालंधर पतंजलि योग समिति जालंधर की ओर से वात्सल्य योग ग्राम टांडा रोड में भक्तों की ओर से हवन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति नरेश सेठी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति को जीवन के सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यहां सर्वेश चड्ढा, विजय खुराना, रोहित नरूला, ओंकार सिंह, नवल किशोर, संदीप सहगल, आशा रानी, कपिल, पंकज शर्मा, बंटी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
Source link







