spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स में यशवीर की जीत पर बांटी मिठाई:जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक, कलानौर के एसजेके कॉलेज स्टॉफ ने मनाई खुशी




रोहतक जिले में कलानौर के सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज के पूर्व छात्र यशवीर ने कॉमनवेल्थ खेलों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने देश, प्रदेश और अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है। यशवीर की इस जीत पर कॉलेज परिसर में स्टॉफ द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्रा ने यशवीर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशवीर की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि यशवीर भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यशवीर की उपलब्धि कॉलेज परिवार के लिए गर्व : प्राचार्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने कहा कि यशवीर की उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देती है। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. कृष्ण कुमार ने भी यशवीर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशवीर की मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles