spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा, 12 डीएसपी तैनात:2200 पुलिसकर्मियों को लगाया गया, 28 विशेष नाकाबंदी, निकाला गया फ्लैग मार्च




नूंह जिले में 3 अगस्त को होने वाली ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला हाई अलर्ट पर है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में करीब 2200 पुलिसकर्मी, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 12 डीएसपी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा का भरोसा दिलाने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से नूंह, तावडू, पिनगवां, पुनहाना और फिरोजपुर झिरका में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों के नेतृत्व में इन मार्चों के दौरान संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। यात्रा मार्ग पर स्थापित किए 28 विशेष नाके पूरे यात्रा मार्ग पर 28 विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जाएगी। यात्रा पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए 5 ड्रोन, 20 वीडियो कैमरे और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। बड़कली चौक और केएमपी रेवासन पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक डीएसपी अपने पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे। टीयर गन के साथ पुलिसकर्मी तैनात किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लाइट मशीन गन (एलएमजी), टीयर गन और सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नूंह पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और जिलेवासियों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि इस बार ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। यहां देखें फोटो…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles