चंडीगढ़ | रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म और वहां की बातें। नाटक “रेल की बातें’ में आम दुनिया की खास बातों का मंचन 1 अगस्त को टैगोर थिएटर-18 में किया जाएगा। नाटक का निर्देशन किया है चक्रेश कुमार ने। जिसमें स्कूली स्टूडेंट अभिनय करेंगे। नाटक शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक मंचित होगा, जिसमें 4.45 तक टैगोर थिएटर में पहुंचना होगा। नाटक के प्रचार के लिए इसके पोस्टर को भी रेलवे टिकट की तरह प्रस्तुत किया गया है। नाटक में एंट्री फ्री रहेगी।
Source link
रेल की बात का मंचन टैगोर में







