spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम; गोल्ड के लिए खेलेंगे भिवानी के 5 बॉक्सर:जैस्मिन-प्रिया, प्रीति-साक्षी व सचिन का फाइनल मुकाबला आज, सिल्वर मेडल पक्के




स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भिवानी की 5 बॉक्सर गोल्ड मेडल के लिए फाइनल बाउट खेलेंगे। जिसमें जैस्मिन लंबोरिया, प्रिया घनघस, प्रीति पंवार, साक्षी चौधरी व सचिन सिवाच शामिल है। सभी बॉक्सर अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीतकर फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिनसे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है। भिवानी के गांव मित्ताथल निवासी सचिन सिवाच ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में ओविन हैरिश को 5-0 से मात दी और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। वहीं अब वे फाइनल बाउट गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगे। सचिन इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल 2025 में गोल्ड मेडल, एशियन चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल व वर्ल्ड कप 2025 में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। बॉक्सर प्रिया घनघस
भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में इंग्लैंड की लक्की किंग्स बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही प्रिया घनघस ने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया और वे फाइनल मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगे। प्रिया घनघस ने 2016 में बॉक्सिंग शुरू की थी। पहले दादरी प्रेक्टिस करती थी, 2022 में यहां प्रैक्टिस करने लगी। उसे कुश्ती खेल बहुत पसंद था, लेकिन भिवानी में कुश्ती की एकेडमी नहीं थी। प्रिया की 10वीं कोरोना काल में हुई, 12वीं में उन्हें 83 प्रतिशत अंक आए थे। बॉक्सर साक्षी चौधरी
भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की बॉक्सर अमबेर जाने वाल को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ साक्षी फाइनल में प्रवेश कर गई और सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया। इसके अलावा वे फाइनल मुकाबला गोल्ड मेडल जीतने के लिए खेलेंगी। साक्षी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है। उनको 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनका लड़का आर्मी में लगे हुए हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है। बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया
भिवानी की बेटी बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही है। उनका मुकाबला मसेलेला के साथ सेमीफाइनल हुआ। जैस्मिन ने दूसरे राउंड में ही आरएससी से प्रतिद्वंद्वी को हराया और फाइनल में जगह बनाई। जैस्मिन इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड, वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में 2 बार गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम 2022 में ब्रोज व एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता है। बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया के पिता जयवीर लंबोरिया होमगार्ड हैं और उनकी माता जोगिंद्र कौर गृहणी हैं। जयवीर लंबोरिया के 4 बच्चे हैं, तीन बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा। जैस्मिन लंबोरिया तीसरे नंबर की है। जैस्मिन घर की पहली लड़की है, जो बॉक्सिंग कर रही हैं। वहीं जैस्मिन फिलहाल फिजिकल एजुकेशन में पीजी डिप्लोमा भी कर रही हैं। 2021 में जैस्मिन ने खेल कोटे से आर्मी को जॉइन की थी। जबकि 2016 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। बॉक्सर प्रीति पंवार
भिवानी के गांव बड़सरा की बेटी प्रीति पंवार ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया। उन्होंने कैथेरिने मवापे को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही सिल्वर मेडल पक्का कर लिया और गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेलेंगी। प्रीति पंवार ने विश्व कप 2025 में स्वर्ण पदक, एशियाई खेल 2022 में कांस्य पदक, एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता है। प्रीति पंवार के पिता सोमबीर ने बताया कि वे हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई (सहायक उप निरीक्षण) के पद पर तैनात हैं। उनके तीन बच्चे (2 बेटी व एक बेटा) हैं। प्रीति तीनों में से बीच की है। वह बीए फाइनल ईयर में पढ़ाई भी कर रही है। प्रीति ने वर्ष 2017 में बॉक्सिंग की शुरूआत की थी। उसके चाचा एवं कोच विनोद कुमार को देखकर बॉक्सिंग शुरू की। प्रीति ने कोच के पास ही बॉक्सिंग का अभ्यास किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles