spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में पूर्व डिप्टी स्पीकर बब्बू ने सरकार को घेरा:पत्रकारों को दी गई कथित धमकियों की निंदा, भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला में अवैध खनन के लगाए आरोप




पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और सुजानपुर से पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने पत्रकारों को मिली कथित धमकियों और क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने पत्रकार महक रंधावा और लक्की सरोच को मिली कथित धमकियों के मामले पर गहरी चिंता जताई। बब्बू ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस पर किसी भी तरह का हमला या दबाव बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा की जिम्मेदारी: पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना पंजाब सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सुरक्षा में खड़ी बीजेपी: भारतीय जनता पार्टी हर परिस्थिति में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी पत्रकार को डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। AAP के हलका इंचार्ज पर धमकियां देने का लगाया आरोप पूर्व डिप्टी स्पीकर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के कारण बौखलाहट में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा पत्रकारों को कथित रूप से धमकियां दी गई हैं। त्वरित कार्रवाई की मांग: बब्बू ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि पत्रकार महक रंधावा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कानून के तहत तुरंत पर्चा दर्ज कर कार्रवाई हो। बेहड़िया क्षेत्र में बड़े पैमाने अवैध खनन के लगाए आरोप दिनेश सिंह बब्बू ने सुजानपुर क्षेत्र में जारी अवैध माइनिंग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। बब्बू ने आरोप लगाया कि बेहड़िया और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काला कारोबार बेखौफ जारी है। प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है। पुलिस और संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगानी चाहिए और खनन माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles