spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में मोबाइल हैक कर अकाउंट से 80 हजार निकाले:अचानक बंद हुआ मोबाइल, साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान का ठग अरेस्ट किया




हांसी में साइबर अपराध थाना पुलिस ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 80 हजार रुपए निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान के बीकानेर से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ठगी गई राशि में से 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार ने बताया कि हांसी निवासी विकास ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 3 जून 2026 को उसकी माता के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन हैक कर 80 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। अचानक बंद होकर अपडेट होने लगा मोबाइल विकास ने बताया कि घटना के समय मोबाइल फोन अचानक बंद होकर अपने आप अपडेट होने लगा। इस दौरान कोई ओटीपी, कॉल या संदिग्ध लिंक प्राप्त नहीं हुआ था। अगले दिन बैंक से जानकारी मिलने पर उन्हें खाते से 80 हजार रुपए निकलने का पता चला। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और हांसी साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इस जांच के आधार पर आरोपी की पहचान विक्रम सिंह निवासी राजपूतों का मोहल्ला, मेहरासर कांवनी, जिला बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई। बीकानेर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया आरोपी इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ठगी गई राशि में से 40 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित साइबर ठग गिरोह से जुड़ा है या नहीं। साथ ही, ठगी की शेष राशि की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles