spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारियों-अधिकारियों का धरना:एक्सईएन से अभद्रता से नाराज, पार्षद के खिलाफ FIR की मांग, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगे माफी




फरीदाबाद में बल्लभगढ़ नगर निगम के एक्सईएन डालचंद के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर धरना दिया। धरने में नगर निगम के सफाई कर्मचारी, एसडीओ, जेई और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एक सुर में वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की। धरने के दौरान एक्सईएन डालचंद ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव अपने समर्थकों के साथ उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरखा कॉलोनी के पास सीवर लाइन का काम शुरू न होने को लेकर पार्षद ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सीवर लाइन के कार्य को लेकर हुई थी बहसबाजी डालचंद ने कहा कि उन्होंने पार्षद को समझाया था कि इस समय लगातार बारिश का मौसम चल रहा है। यदि सड़क की खुदाई कर सीवर लाइन का काम शुरू किया जाता है तो वहां से गुजरने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण फिलहाल काम शुरू करना उचित नहीं था। डालचंद के अनुसार, उनकी बात सुनने के बजाय पार्षद और उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ गलत तरीके से बातचीत की, उन्हें हड़काया और कार्यालय में बदतमीजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह कार्यालय से बाहर निकलने लगे तो उनके कार्यालय के दरवाजे पर जंजीर और ताला लगाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि एक सरकारी अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अनुचित है और इससे अधिकारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी शिकायत एक्सईएन डालचंद ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पार्षद दीपक यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। नियमानुसार होगी कार्रवाई : नगर निगम आयुक्त वहीं नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि एक्सईएन के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी यूनियन और अन्य अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन को नियमानुसार संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धरने में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने साथी अधिकारी के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट हैं तथा मामले में उचित कार्रवाई होने तक अपनी मांग उठाते रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles