![]()
रोहतक नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका। साथ ही सफाई कर्मचारियों पर पंजाब में किए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि पंजाब में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। पंजाब सरकार ने जबरन उनसे कचरा उठवाने का प्रयास किया। लेकिन जब कर्मचारियों ने मना किया तो कर्मचारियों के ऊपर लाठीचार्ज करवाया गया, जिसके कारण कर्मचारियों को चोट भी आई है। अपनी बात रखना कर्मचारियों का अधिकार
प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे और इसी के चलते हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन उनके आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी चार्ज करवाया गया। माताओं और बहनों पर लाठीचार्ज किया, जिसकी पूरे प्रदेश में निंदा हो रही है। लाठीचार्ज करने वालों को बर्खास्त नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन
प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर पंजाब सरकार ने अधिकारियों को बर्खास्त नहीं किया और सफाई कर्मचारियों से माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोनीपत स्टैंड पर फूंका केजरीवाल व भगवंत मान का पुतला
नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने केजरीवाल व पंजाब सीएम के खिलाफ नगर निगम से लेकर सोनीपत स्टैंड तक नारेबाजी की और सोनीपत स्टैंड पर दोनों का पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी कि सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
रोहतक में पंजाब सीएम व केजरीवाल का फूंका पुतला:सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का विरोध, अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग







