spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में किसान ने खेत में जहर खाकर दी जान:पास से मिला सुसाइड नोट, फसल विवाद के बाद परेशान था




सिरसा जिले में बुधवार को एक किसान ने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय किसान महावीर सिंह के रूप में हुई है। मामले में जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना नाथुसरी चोपटा खंड के गांव माखोसरानी की है और किसान महावीर सिंह बुधवार सुबह घर से खेत के लिए निकले थे। दोपहर तक खाना खाने घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। तलाश करने पर दोपहर करीब 3 बजे उनका शव नरमा के खेत में पड़ा मिला। उनके पास से एक मोबाइल फोन और पॉलीथीन में रखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। भाई ने गांव के व्यक्ति पर लगाए आरोप मृतक किसान के भाई साधु राम ने गांव के ही एक अन्य किसान महेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साधु राम ने बताया कि कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह की खरपतवार के छिड़काव से फसल नष्ट हो गई थी, जिसके लिए महेंद्र सिंह ने महावीर पर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि महावीर ने खेत में मोगा लगाए थे, जिसे लेकर महेंद्र सिंह रंजिश रखता था। इन आरोपों के बाद से महावीर पिछले 4-5 दिनों से परेशान थे। शिकायत में महेंद्र पर शक जताया : थाना प्रभारी मामले में नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान महावीर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। कुछ दिन पहले किसान महेंद्र सिंह के खेत में नरमा की फसल में खरपतवार का छिड़काव किया गया था और महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में महावीर पर शक जताया था। इस मामले की जांच प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेज दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles