spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

GJU हिसार में क्लर्क लगाने को 57 लाख ठगी मामला:मेन आरोपी का साला काबू, खुद को मुख्यमंत्री के ओएसडी का पीए बताया था




गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) हिसार में लिपिक (क्लर्क) की नौकरी दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठगी मामले में पांच माह के बाद आरोपी सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। युवक से 57 लाख रुपए हड़प लिए और बाद में उसकी नौकरी भी नहीं लगवाई। आरोप है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी का पीए बताया और जीजेयू में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 57 लाख रुपए की डिमांड की थी। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने जब कैश दिया था तो उस समय आरोपी लक्ष्मण मौजूद था। अब मेन आरोपी का सुराग नहीं लगा है। ये कार्रवाई नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने की है और शिकायतकर्ता अनिल खाजाखेड़ा रंगड़ीखेड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के दहमन गांव निवासी लक्ष्मण दास के रूप में हुई है। वहीं, यूनिवर्सिटी ने भी उस समय इन आरोपों को नकार दिया था। अब इस आरोपी से पूछताछ में पता चलेगा कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है। चौपटा थाना पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण दास को दहमन से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका और ठगी गई राशि के बारे में पता लगाया जाएगा। यह जानिए पूरा मामला दोस्त ने साले से मिलवाया था और 41 लाख दिए थे कैश नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार, गांव खाजाखेड़ा रंगड़ी रोड निवासी अनिल ने शिकायत में बताया कि उसकी प्रीत नगर बेगू रोड सिरसा निवासी नरेश यादव से पुरानी जान-पहचान थी। करीब डेढ़ से दो वर्ष पहले नरेश यादव ने उसे विश्वास दिलाया था कि उसका साला विजेंद्र सिंह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा सकता है। उसने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए 15 लाख 47 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से दिए। बाकी 41 लाख 53 हजार रुपये नकद गांव दहमन स्थित आरोपी विजेंद्र सिंह और लक्ष्मण दास के घर पहुंचकर सौंपे गए। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क किया। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 25 फरवरी 2026 को सदर थाना सिरसा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई। इसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. OSD का PA बता सिरसा के युवक से ठगी:हिसार में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, ₹57 लाख हड़पे, वापस देने से किया मना सिरसा जिले के एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 57 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फतेहाबाद के दहमन निवासी विजेंद्र सिंह ने जिसने पहले खुद को सीएम के ओएसडी का पीए बताया। इसके बाद युवक को झांसे में लिया और उसे गुरू जम्भेशवर विश्वविद्यालय हिसार में नौकरी लगवाने की बात कही। पूरी खबर पढ़िएं::::



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles