spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांग्रेस पार्षद दीपिका भल्ला से 14 लाख की ठगी:सेल्समैन बनकर 14 लाख के कपड़े मंगवाए, पेमेंट नहीं दी; दामाद-ससुर को पकड़ने के लिए बिहार तक किया पीछा




लुधियाना के सिविल लाइन्स में रहने वाली महिला उद्यमी व कांग्रेस पार्षद दीपिका भल्ला के साथ 14 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। शातिर ठगों ने खुद को गारमेंट्स का बड़ा सेल्समैन बताकर लाखों रुपये का रेडीमेड गारमेंट्स का माल उधार उठवाया और बाद में रकम हड़प कर रफूचक्कर हो गए। दीपिका भल्ला के साथ ठगी करने वाला मुख्य आरोपी प्रतोष कुमार झा है और इस ठगी में उसका साथ उसके ससुर संजय झा ने दिया, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। थाना हैबोवाल में दीपिका भल्ला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है। दीपिका भल्ला ‘L.P.S. Approval’ रेडीमेड गारमेंट्स कंपनी की मालिक हैं और वह कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी भल्ला की पत्नी हैं। प्रतोष कुमार झा ने दीपिका भल्ला से पहले ₹4 लाख के कपड़े मंगवाए और उनकी कुछ पेमेंट जमा करवा दी। उसके बाद उसने ₹12 लाख के कपड़े मंगवाए और फिर पेमेंट नहीं की। दीपिका भल्ला व सन्नी भल्ला ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा बिहार तक किया और बिहार में भी उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। वहां पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। दीपिका भल्ला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी और जांच के बाद अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दीपिका भल्ला से ठगी की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए… BNS की धाराओं में FIR दर्ज मामले की जांच एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ऑपरेशन्स) रमनदीप सिंह (PPS) द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना हैबोवाल में इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles