spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में SDM का सरकारी स्कूल पर औचक निरीक्षण:शिक्षा व्यवस्था परखी, कहा- बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को बलायचा गांव स्थित राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विभिन्न कक्षाओं में गए और विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने एसडीएम सैनी से उत्साहपूर्वक बात की। उन्होंने बताया कि वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी लगन से कर रहे हैं और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। बच्चों ने यह भी बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक उन्हें पूरी मेहनत और संवेदनशीलता से पढ़ाते हैं। शिक्षा में लापरवाही स्वीकार नहीं एसडीएम ने प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके लिए स्वच्छ, सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, बरसात में जलभराव न होने देने और कक्षाओं के आसपास मच्छरों की रोकथाम के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करवाने के भी निर्देश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles