![]()
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और चंडीगढ़ नगर निगम के बैंक खातों से पैसों की हेराफेरी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने गुरुवार को चंडीगढ़ और लुधियाना में कुल 5 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिन ठिकानों छापेमारी की गई, उनमें CSCL के मुलाजिम रहे अनुभव मिश्रा के फर्जी लेनदेन का लाभ उठाने वाले संदिग्धों के आवास, उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच से जुड़ी निजी कंपनियां शामिल हैं। रेड में क्या-क्या बरामद हुआ? सीबीआई की टीमों ने छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इनमें स्टोरेज ड्राइव्स, डिजिटल सिग्नेचर और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और बैंक व पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड शामिल है। जब्त किए गए सभी डिजिटल और कागजी रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच की जा रही है। क्या है पूरा घोटाला यह पूरा मामला IDFC फर्स्ट बैंक (सेक्टर-32, चंडीगढ़) से जुड़ा एक बहुत बड़ा बैंकिंग फ्रॉड है। फर्जी एफडी और शेल कंपनियों का खेल: हरियाणा सरकार के 8 अलग-अलग विभागों के लगभग ₹504 करोड़ के सरकारी फंड की हेराफेरी की गई। फर्जी/गैर-मौजूद एफडी और फर्जी डेबिट ट्रांजैक्शन के जरिए ये पैसे शेल (फर्जी) कंपनियों में ट्रांसफर किए गए थे।राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस केस की जांच हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी।
Source link
चंडीगढ़ – लुधियाना समेत पांच सीबीआई की रेड:नगर निगम – स्मार्ट सिटी धाेखाधड़ी मामला, अनुभव मिश्रा से जुडे़ लोग रडार पर







