spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर के गग्गोमाहल में बारिश ने बिगाड़े हालात:सड़कें और खेत जलमग्न; किसान बोले- प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी परेशानी




अमृतसर में लगातार हो रही बारिश के कारण गांव गग्गोमाहल और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसलें पानी में डूबने लगी हैं, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का खतरा है। भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि डेरा बाबा नानक–अमृतसर रोड सहित कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश से पहले नालों की सफाई और पुलों के नीचे उगी झाड़ियों को नहीं हटाया गया, जिसके कारण पानी की निकासी बाधित हुई और हालात बिगड़ गए। राहत कार्य शुरू न होने से ग्रामीण खुद निकाल रहे पानी उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक न तो राहत टीमें मौके पर पहुंची हैं, न जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और न ही कोई वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आया है। ग्रामीण और किसान अपने स्तर पर पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। राहत, मुआवजे और कार्रवाई की उठी मांग भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित इलाकों में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएं, जल निकासी के लिए मशीनें तैनात की जाएं, फसलों की विशेष गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles