spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में घर के बाहर से बोलेरो चोरी:टोल प्लाजा से गुजरे चोर, टैक्स कटने का आया मैसेज, CCTV में कैद हुई वारदात




हांसी के निकटवर्ती गांव डाटा में घर के सामने खड़ी एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाना सदर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गांव डाटा निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मंगलवार रात अपनी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी घर के सामने खाली प्लॉट में खड़ी की थी। बुधवार सुबह उठने पर उन्हें गाड़ी गायब मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात करीब 2:15 बजे अज्ञात युवक बोलेरो गाड़ी चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज से यह भी पता चला है कि चोरी हुई बोलेरो के पीछे एक अन्य कार भी चल रही थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही सुरेश ने बताया कि गाड़ी के साथ उसके सभी दस्तावेज, टूल और अन्य आवश्यक कागजात भी चोरी हो गए। फास्टैग के रिकॉर्ड से जानकारी मिली है कि चोरी के बाद गाड़ी बड़ोपट्टी टोल प्लाजा से गुजरी, जहां उसका टोल कटा। इससे पुलिस को आरोपियों के भागने के रास्ते का अहम सुराग मिला है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फास्टैग के रिकॉर्ड की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द गाड़ी बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles