spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना में लाठी-डंडों से पिता- पुत्र पर हमला:ट्रैक्टर रोकने लेकर हुई झड़प, बाइक लगाकर रास्ता रोका, लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग




उकलाना थाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान आत्मरक्षा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव बिठमड़ा निवासी पवन कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को वह कलौदा रोड स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर से बुवाई का कार्य कर रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा आलोक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्वार लेकर घर लौट रहा था। जान बचाकर भागा व्यक्ति आरोप है कि रास्ते में गांव के सत्ता, विक्रम सहित अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह आलोक वहां से निकलकर अपने पिता के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, सूचना मिलने पर पवन कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जब आलोक दोबारा ट्रैक्टर लेकर घर जाने लगा तो आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सत्ता और उसके पुत्र जगबीर ने पवन कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मोहित, भान और रामकुमार भी मौके पर पहुंच गए और डंडों से हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर पवन कुमार ने आरोप लगाया कि हमले से बचने और आत्मरक्षा के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किया। इसी दौरान आरोपित जगबीर द्वारा डंडा मारने से उनका हाथ बहक गया और एक गोली पास में खड़ी एक स्कूटी में जा लगी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में आलोक के शरीर पर पांच तथा पवन कुमार के शरीर पर दस कुंद (ब्लंट) चोटों की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों द्वारा दोनों को बयान देने के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी उकलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115, 126, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles