spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में बाइक फिसलने से युवक घायल:अचानक सामने आया आवारा कुत्ता, बचाने के लिए लगाए ब्रेक, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल




फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित धीरज नगर निवासी 25 वर्षीय इरफान बुधवार सुबह आवारा कुत्तों से बचने के प्रयास में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। घायल युवक इरफान ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे बाइक से घर के लिए दूध लेने निकला था। वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर ही आगे पहुंचा था कि अचानक पीछे से कुछ आवारा कुत्ते भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगे। कुत्तों को देखकर वह घबरा गया और उनसे बचने के लिए उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन इसी दौरान सामने की तरफ भी कुछ आवारा कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। तेज ब्रेक लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके चेहरे, दोनों हाथों तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे गिरे युवक पर पड़ी। लोगों ने तुरंत उसे उठाया और बिना देर किए इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर युवक ने दी परिजनों को जानकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान जब युवक को होश आया तो उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवक ने बताया कि वह धीरज नगर में अपने परिवार के साथ रहता है, एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और अभी अविवाहित है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर यामीन ने बताया कि सुबह एक युवक सड़क हादसे में घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके चेहरे और दोनों हाथों में चोटें थीं। अस्पताल की ओर से तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने बताया कि युवक ने बताया है कि उसकी बाइक के सामने अचानक आवारा कुत्ता आ गया था, जिससे बचने के प्रयास में बाइक फिसल गई। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles