spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्जी ट्रैक्टर लोन धोखाधड़ी मामला, वर्तमान एड्रेस मिले गलत:डबवाली पुलिस ने किया वांछित 5वां आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर किए बरामद




सिरसा जिले में फर्जी ट्रैक्टर लोन पास करवाकर कंपनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में डबवाली पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में आर्थिक अपराध शाखा डबवाली प्रभारी नि. रमेश कुमार की टीम कार्रवाई में जुटी है और पूछताछ में आरोपी से निशानदेही पर 2 ट्रैक्टर और बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, 01 जनवरी 2026 को थाना शहर डबवाली में दर्ज मामले के अनुसार आरोपियों ने आपसी मिलीभगत एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टरों के लोन स्वीकृत करवाए। पुलिस जांच में पाया कि आवेदन पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा अन्य दस्तावेजों का सत्यापन आरोपी सूर्य प्रकाश ने किया था और यहीं कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था, जिसने ये षडयंत्र रचा था। लोन राशि जारी होने के बाद ट्रैक्टरों को वास्तविक लाभार्थियों के पास रखने के बजाय अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आगे बेच दिया गया, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। जांच में ये भी सामने आया कि जिन व्यक्तियों के नाम पर ट्रैक्टर लोन स्वीकृत करवाए गए थे, उनके पास वर्तमान में कोई ट्रैक्टर मौजूद नहीं है। कई व्यक्ति दिए गए पते पर रहते भी नहीं पाए गए। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर कंपनी को गुमराह करते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
अब तक 9 ट्रैक्टर व तीन लाख किए बरामद
मामले में अपराध शाखा डबवाली ने गहन जांच की और कार्रवाई करते हुए 16 फरवरी 2026 को आरोपी सूर्यप्रकाश, 08 जून 2026 को आरोपी सुभाष और 18 जून 2026 को आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया था। अपराध शाखा डबवाली की टीम ने मामले में वांछित चौथे आरोपी दिनेश को 22 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान 07 ट्रैक्टर व 03 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। इस मामले में संलिप्त पांचवें आरोपी कुलदीप सिंह को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी कुलदीप से पूछताछ के दौरान दो ट्रैक्टर भी बरामद किए है।
अब तक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है व 09 ट्रैक्टर और 03 लाख रुपये नगद राशि बरामद की जा चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles