![]()
रेवाड़ी पुलिस ने बुधवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब 70 यात्रियों की जान बच गई, जब उन्होंने नशे में धुत एक रोडवेज बस चालक को पकड़ा है। यह घटना रेवाड़ी बस स्टैंड से खालेटा जा रही एक रोडवेज बस की है। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। नाईवाली चौक पर यातायात प्रभारी बलवंत सिंह ने बस को जांच के लिए रोका। बस ड्राइवर की संदिग्ध हालत देखकर उन्हें शक हुआ। अल्कोहल सेंसर से की गई जांच जांच में खुलासा हुआ कि ड्राइवर नशे में धुत था। अल्कोहल सेंसर से जांच करने पर उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा 280 मिलीग्राम पाई गई, जो निर्धारित मानक 30 मिलीग्राम से कहीं अधिक है। शहर यातायात प्रभारी बलवंत सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और 10 रुपए रुपए का चालान काटा। ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश भी की गई है। दूसरा ड्राइवर बुलाकर रवाना की गई बस लगभग एक घंटे बाद दूसरा ड्राइवर बुलाकर बस को खालेटा के लिए रवाना किया गया। इस मामले पर रेवाड़ी के एसपी हमेंद्र मीणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। रेवाड़ी पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उनके लाइसेंस रद्द कराए जाएंगे, ताकि वे यात्रियों की जान जोखिम में न डाल सकें।
Source link
रेवाड़ी में नशे में धुत मिला रोडवेज ड्राइवर:शरीर में 280 एमएल अल्कोहल मिला, बस में सवार थे 70 यात्री, दूसरा ड्राइवर लेकर गया







