spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में आज से बदलेगा मौसम:कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना, हवाएं चलेंगी; तापमान 38.3 डिग्री के पार




पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों से गर्मी बढ़ी है, लेकिन गुरुवार से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से पठानकोट, अमृतसर व गुरदासपुर में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान बढ़ेगा। बुधवार की तुलना में तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। अब यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आज ऐसे बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से एक ट्रफ बनी है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कुछ जिलों में शाम तक बादल छा जाएंगे, जबकि अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर में कुछ जगह बारिश भी हो सकती है। हालांकि दिन में हवाएं भी चलेंगी। सभी जिलों का तापमान बढ़ा राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 36.8°C (1.5°C की वृद्धि), अमृतसर में 36.1°C (1.3°C), लुधियाना में 37.0°C (1.4°C), फरीदकोट में 37.5°C (1.3°C), गुरदासपुर में 35.5°C (2.0°C), शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में 35.2°C (2.1°C), फाजिल्का में 36.7°C (0.6°C), फिरोजपुर में 36.0°C (0.7°C), होशियारपुर में 35.4°C (1.4°C), मोहाली में 35.8°C (1.3°C), रोपड़ में 35.7°C (1.3°C) और श्री आनंदपुर साहिब में 36.5°C तापमान दर्ज किया गया। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। आज और कल बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 16 से 17 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, आने वाले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles