spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मक्के के खेत में काम कर रही थी महिला:बरनाला में जहरीले सांप ने डंसा, मौके पर मौत; परिवार के लिए मुआवजे की मांग




बरनाला जिले के गांव बख्तगढ़ में सांप के डंसने से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान इंद्रजीत कौर पत्नी जगराज सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत कौर एक किसान के मक्के के खेत में मजदूरी कर रही थीं। काम के दौरान खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। बताया जा रहा है कि सांप का जहर बेहद तेज था, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें गिरते देखा और तुरंत सहायता के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इंद्रजीत कौर मेहनत-मजदूरी कर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करती थीं और उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार मजदूरी पर निर्भर है, इसलिए उन्हें तत्काल राहत दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles