spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ DC यादव की बेटी का पहला जन्मदिन:CM सैनी और पंजाब के राज्यपाल पहुंचे; गोद में उठाई नन्हीं शिवन्या, दिया खास आशीर्वाद




चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर और आईएएस अधिकारी निशांत कुमार यादव की बेटी शिवन्या के पहले जन्मदिन पर शनिवार को एक खास पारिवारिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। मेहमानों ने नन्हीं शिवन्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शिवन्या के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नन्हीं शिवन्या को गोद में लेकर दुलार किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। CM ने यादव परिवार को बधाई देते हुए शिवन्या के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान नन्हीं बच्ची को हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रखे तथा वह आगे चलकर अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन करे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी दी बधाई पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने डीसी निशांत यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और नन्हीं शिवन्या को पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ट्राइसिटी के कई बड़े अफसर और नेता हुए शामिल निशांत यादव की बेटी के जन्मदिन समारोह में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता शामिल हुए। कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी अपने परिवारों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान नेताओं और अधिकारियों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। सभी ने एक-दूसरे से बातचीत कर कुशलक्षेम जाना और यादव परिवार को बेटी के पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles