spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में ED की रेड खत्म:दो क्रशर कारोबारियों, प्रापर्टी डीलर से दस्तावेजों के साथ डिजिटल डाटा जुटाने की चर्चा




पठानकोट में दो क्रशर कारोबारियों, तारागढ़ के एक प्रॉपर्टी डीलर और एक स्थानीय नेता के ठिकानों पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तीन दिनों के बाद शनिवार देर रात समाप्त हो गई। करीब 48 घंटे से अधिक समय तक चली जांच के बाद ईडी की टीमें वापस लौट गई हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने जांच के दौरान करीब 6 ठिकानों से संपत्ति, आय और आय के स्रोतों से जुड़े रिकॉर्ड और व्यवसाय से संबंधित कई अन्य दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। चर्चा यह भी है कि ईडी अधिकारियों ने कारोबारियों के लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डिजिटल डाटा भी एकत्र किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जांच का मुख्य केंद्र 92 एकड़ की चर्चित जमीन रही। ईडी की टीमों ने दो दिनों तक इस जमीन की पैमाइश करवाई और यहां हुई अवैध या वैध खनन गतिविधियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट हासिल की। ईडी अधिकारियों ने दो दिनों तक इस विवादित जमीन की पैमाइश करवाई और खनन गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट जुटाई। फिलहाल ईडी की रेड खत्म हो चुकी है और टीमें वापस जा चुकी हैं। तीन दिनों तक चली इस पूरी कार्रवाई के संबंध में ED की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles