spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में हवाई फायरिंग करने वाले दो अरेस्ट:बलेनो गाड़ी और देसी तमंचा जब्त, दहशत फैलाने के लिए चलाई थी गोली




पलवल जिले में होडल सीआईए स्टाफ टीम ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो गाड़ी के साथ एक अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि, यह घटना 16 जुलाई की रात को धारम पट्टी होडल निवासी सतीश कुमार के घर के पास हुई थी। सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे अपने घर पर थे, तो उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक गोली का कण उनके घर की छत की ग्रिल से टकराकर आंगन में आ गिरा था। एसपी के निर्देश पर सीआईए को सौंपी गई जांच सतीश कुमार ने बाहर आकर देखा तो कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की बलेनो गाड़ी दिखाई दी, जिसमें सवार अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए थे। होडल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीआईए होडल को सौंपी गई। होडल सीआईए की टीम ने होडल थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों प्रशांत और ललित को गिरफ्तार किया। ये दोनों भी धारम पट्‌टी होडल के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बलेनो गाड़ी, एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles