spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में हादसे में घायल युवक की मौत:उपचार के दौरान हुई, माइंस कंपनी में करता था काम, घर लौटते समय हुआ हादसा




हरियाणा के नारनौल में निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव नांगल दर्गू निवासी एक युवक की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मारुति आल्टो कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल दर्गू निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनका राजू गुर्जर निमावत माइंस नंबर-3 में कार्यरत था। 29 जून 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी रात्रि ड्यूटी समाप्त कर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। मारुति कार ड्राइवर ने मारी टक्कर शिकायतकर्ता के अनुसार, जब राजू नांगल दर्गू स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले अपनी लेन में चल रहा था, तभी नांगल चौधरी की ओर से आई मारुति आल्टो कार के ड्राइवर ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर में कराया भर्ती घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण कृष्ण और अन्य लोगों ने उसे नांगल चौधरी के एसएस अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जयपुर के नारायणा अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को हो गई मौत उपचार के दौरान 5 जुलाई 2026 को एसएमएस अस्पताल, जयपुर में राजू ने दम तोड़ दिया। अगले दिन 6 जुलाई को अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के इलाज, अंतिम संस्कार और सदमे के चलते वह तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। अब हुआ मामला दर्ज 15 जुलाई को बाबूलाल ने निजामपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारुति आल्टो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles