spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर में ट्रेन की चपेट में आए 2 दोस्त, मौत:रेलवे ट्रैक के पास टहलने गए थे, एक सोनीपत का रहने वाला




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा फ्लाईओवर के नजदीक बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान आसौदा निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार और सोनीपत जिले के रोहणा निवासी 29 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोस्त से मिलने आया था विकास पुलिस के अनुसार विकास अपने दोस्त सुनील से मिलने आसौदा आया था। शाम को दोनों बातचीत करते हुए टहलने के लिए निकले। इसी दौरान वे आसौदा फ्लाईओवर के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गए। तभी तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची जीआरपी घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। दो परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सुनील कुमार गैस प्लांट में नौकरी करते थे और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। वहीं विकास भी शादीशुदा थे और उनके एक मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है। हर पहलू से जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles