spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह अस्पताल के लेखा सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप:स्टाफ नर्स से एरियर के बदले मांगे रुपए, सिविल सर्जन को की शिकायत




नूंह जिले का अल आफिया अस्पताल मांड़ीखेड़ा एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने मेंटल हेल्थ प्रोग्राम में कार्यरत लेखा सहायक अब्दुल गफ्फार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का कहना है कि गफ्फार काम के बदले पैसे मांगते हैं, अभद्र व्यवहार करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, जब भी वह किसी प्रशासनिक कार्य के लिए लेखा सहायक के पास जाती थी, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था और हर काम के बदले पैसों की मांग की जाती थी। एरियर जारी करने के बदले रुपए मांगने का आरोप स्टाफ नर्स का आरोप है कि वेतन का एरियर जारी कराने के लिए उसने हाल ही में आरोपी को ऑनलाइन 1000 रुपए दिए। इसके अतिरिक्त, उसने 27 अप्रैल 2025 को 500 रुपए, 1 नवंबर 2025 को 1000 रुपए, 29 जनवरी 2026 को 500 रुपए और 1 अप्रैल 2026 को 1,000 रुपए फोन-पे के माध्यम से दिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बनाता था और काम करवाने के लिए पैसे मांगता था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब अस्पताल के लगभग आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि उनसे भी कई बार काम के बदले पैसे लिए गए हैं। इन कर्मचारियों ने सुझाव दिया है कि आरोपी के बैंक खाते और ऑनलाइन लेन-देन की जांच से सच्चाई सामने आ सकती है। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतें : नितिन दूबे सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन नितिन दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल से भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा रहा है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। शिकायत शाखा के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आशीष सिंगला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी और समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles