spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

SIR ड्यूटी से गायब ग्राम सचिव सस्पेंड:दो नोटिस का नहीं दिया जवाब, मीटिंग में भी नहीं आए; कुरुक्षेत्र DC का एक्शन




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे SIR (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के बीच लापरवाही करने वाले कर्मी को DC ने सस्पेंड कर दिया है। शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम सचिव निमित कुमार पर SIR की ड्यूटी में गायब रहने पर DC विश्राम कुमार मीणा की ओर से कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पहले सचिव को नोटिस भी दिए थे। सचिव निमित कुमार SIR को लेकर हुई मीटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद 2 बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही अधिकारियों के सामने पेश हुए। इसके बाद DC विश्राम कुमार मीणा ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। बूथ-135 पर लगी थी ड्यूटी, मीटिंग से रहे गायब प्रशासन के मुताबिक, निमित कुमार की ड्यूटी शाहाबाद विधानसभा के बूथ नंबर-135 पर अतिरिक्त स्टाफ के रूप में लगाई गई थी। 3 जुलाई को उन बूथों की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, जहां SIR कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं थी। बैठक में सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और अतिरिक्त स्टाफ को बुलाया गया था। लेकिन निमित कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। पहले नोटिस, फिर रिमाइंडर बैठक में अनुपस्थित रहने के बाद 3 जुलाई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और अगले दिन कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया गया। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो 4 जुलाई को दूसरा पत्र जारी कर 5 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। फिर भी नहीं हुए पेश इसके बावजूद वे अधिकारियों के सामने पेश हुए नहीं हुए और न ही लिखित जवाब दिया। इसे SIR अभियान में सहयोग नहीं देना माना गया। इस गंभीर लापरवाही के चलते उनको तुरंत ग्राम सचिव के पद से सस्पेंड कर दिया गया। इस सस्पेंशन पर उनका मुख्यालय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) थानेसर रहेगा। SIR 24 जुलाई तक बढ़ाया गया उधर, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग ने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। जिन मतदाताओं के फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए हैं, उनके लिए बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। नागरिक भी अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म जमा कर सकते हैं। 1.15 लाख से ज्यादा फॉर्म अभी भी बाकी कुरुक्षेत्र जिले में कुल 7,83,831 मतदाता हैं। इनमें से 6,68,239 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म जमा होकर डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि 1,15,502 फॉर्म अभी भी लंबित हैं। इसमें थानेसर में 52,547, पिहोवा में 24,642, लाडवा में 19,327 और शाहाबाद में 18,986 के फॉर्म बकाया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles