spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर ठेकेदार से मांगी रंगदारी:गुरुग्राम में 10 से ज्यादा स्कॉर्पियो में पहुंचे बदमाश, बोले-काम करना है तो पैसे दो




गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के नाम पर एक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम को काले रंग की 10 से ज्यादा स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने साइट पर पहुंचर कर उन्हें रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रोटेक्शन मनी के लिए आरोपियों ने गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम लिया है। डरे सहमे ठेकेदार ने इसकी शिकायत राजेंद्रा पार्क थाने में दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बदमाशों के काले रंग की स्कॉर्पियो के काफिले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। काले रंग की स्कॉर्पियो में पहुंचे बदमाश पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि वह पानी और मिट्टी सप्लाई के धंधे से जुड़े हैं और सेंट्रल पार्क (सेक्टर-108) तथा एलन ग्रुप (सेक्टर-106) में मिट्टी और पानी की सप्लाई का काम करते हैं। 15 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे, दविंदर (सुक्कू), लखिराम, दिनेश दहिया, भोला, नवीन, मुंडी और अजय दहिया अपने 50-60 साथियों के साथ लगभग 10-12 गाड़ियों के काफिले में उनकी साइट पर पहुंचे। सीसीटीवी में कैद हुआ गाड़ियों का काफिला गाड़ियों का काफिला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में काले रंग की 10 से 12 स्कॉर्पियो गाड़ियां गुरुग्राम के धनवापुर इलाके में रुकती दिखाई दे रही हैं, जिनमें से 2 से 3 दर्जन युवक बाहर निकले और शक्ति प्रदर्शन किया। काम करना है तो पैसे देने पड़ेंगे
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने साइट पर पहुंचकर धमकी दी कि अगर काम करना है, तो दिनेश दहिया और दविंदर (सुक्कू) को पैसे देने होंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ठेकेदार के सुपरवाइजर रंजन को भी बंधक बनाकर धमकी दी कि यदि उनका मालिक उनके सामने आया, तो वे उसे जान से मार देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘काम करना है तो ठेके में हिस्सा दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’। धमकी देकर मौके से फरार पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन सभी आरोपियों ने कुख्यात गैंगस्टर ‘कौशल चौधरी’ के नाम पर उससे रंगदारी मांगी है। आरोपियों ने खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन भी किया। धमकी देने के बाद ये सभी दबंग मौके से फरार हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles