spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सुंदरकांड पाठ को लेकर सियासत जारी:कांग्रेसी बोले-निमंत्रण देकर पिटवाया, भाजपा जिलाध्यक्ष-ये ड्रामा करने वाले, पुलिस ने अच्छा जवाब दिया




गुरुग्राम में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ‘सुंदरकांड पाठ’ को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर में दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद यह लड़ाई पूरी तरह से सोशल मीडिया पर शिफ्ट हो गई है। दोनों ही पार्टियों के नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने निमंत्रण देकर गायब हो गए और गुरुकमल कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात करवा दिया। पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिस पर उन्हें सड़क पर ही सुंदरपाठ करने का प्रयास किया। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को पुलिस से पिटवाया गया और घसीटकर ले जाया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के नाम पर कांग्रेस के दो जिलाध्यक्ष और 20-25 कार्यकर्ता गुरुकमल के बाहर ड्रामा करते रहे। पुलिस प्रशासन ने जो किया सही किया है। कांग्रेस का आरोप: सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया था। इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वर्धन राव ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर सत्ताधारी दल भाजपा पर तीखा हमला बोला। वर्धन राव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को धर्म का ठेकेदार मानती है, लेकिन जब विपक्ष के लोग भगवान का नाम लेना चाहते हैं, तो उन्हें बलपूर्वक रोका जाता है। गुरुग्राम में जो हुआ, वह भाजपा की तानाशाही और डर को दर्शाता है। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्ती की गई और उन्हें बंधक जैसा माहौल बनाकर रोकने का प्रयास किया गया। लोकतंत्र में अपनी आस्था को प्रकट करने की स्वतंत्रता हर नागरिक को है, जिसका भाजपा ने हनन किया है। भाजपा का पलटवार: ‘अटेंशन’ के लिए किया गया ड्रामा कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर आक्रामक रुख अपनाया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष एसपी त्यागी ने कांग्रेस के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल ‘मीडिया अटेंशन’ पाने का एक जरिया बताया। त्यागी ने फेसबुक के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने का दावा करने वाले लोग कभी भी भक्ति भाव से नहीं आए थे, उनका मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना था। एसपी त्यागी ने कहा “कांग्रेस का यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा था। इन्हें न तो भगवान राम से कोई सरोकार है और न ही सुंदरकांड से। यह लोग सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।” उन्होंने कांग्रेस को खुला चैलेंज भी दे डाला। उन्होंने कहा, “हम आज भी कांग्रेस नेताओं को खुला निमंत्रण देते हैं। अगर उनके मन में सचमुच श्रद्धा है, तो वे ड्रामा छोड़कर आएं। वे भाजपा कार्यालय के अंदर बैठकर गरिमापूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ करें, हम उनका स्वागत करेंगे। ये है पूरा मामला दरअसल, अयोध्या में चढ़ावा के चोरी करने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर ‘सुंदरकांड पाठ’ आयोजित करने की घोषणा की थी। मंगलवार को जब कांग्रेस कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के मुताबिक बढ़ने लगे, तो प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिससे दिनभर भारी हंगामा देखने को मिला। अब सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक भी इस जंग में कूद पड़े हैं। कांग्रेस समर्थक जहां इसे अभिव्यक्ति और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे कांग्रेस का ‘स्टंट’ करार दे रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles