![]()
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार रात भैणी गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला रंगदारी की धमकी से जुड़े हमले का है, जिसकी साजिश विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने रची थी। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए थे। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी मोटरसाइकिल पर भैणी गांव से बाओली गांव की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घायल आरोपी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे आरोपी कृष्ण सिंह को बिना चोट के मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी गुरलाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंगदारी न देने पर रची गई साजिश पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले विक्रम सिंह को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही पुलिस के अनुसार, पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि पेट्रोल बम हमला इसी धमकी को अंजाम देने के इरादे से किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंगस्टर से कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
Source link
अमृतसर में पेट्रोल बम हमले के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक घायल; विदेश बैठे गैंगस्टर से जुड़े तार; रंगदारी न देने पर रची गई साजिश







