spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह पुलिस ने अरेस्ट किया घोटाले का आरोपी:सिंगार स्कूल में 59 लाख की हेरोफेरी, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा




नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल स्थित सिंगार गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वेतन और भत्तों से संबंधित लगभग 59 लाख 28 हजार रुपए के घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी मैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी वहीद अहमद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे गहन पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह घोटाला कई कर्मचारियों के यूनिक कोड का दुरुपयोग कर अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत गणित शिक्षक हामिद हुसैन ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2009 से 2017 तक सिंगार स्कूल में कार्यरत थे और बाद में उनका तबादला झारोकड़ी गांव में हो गया। तबादले के बाद उन्होंने किसी भी प्रकार का एरियर, एलटीसी या शिक्षा भत्ता नहीं लिया था। टीचर के खाते से निकाले गए लाखों रुपए इसके बावजूद, वर्ष 2018 में अपनी सेलरी स्लिप निकलवाने पर उन्हें पता चला कि उनके यूनिक कोड का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपए की निकासी कर ली गई है। जांच में सामने आया कि मार्च 2018 में उनके नाम पर 2.20 लाख रुपए एरियर और 16 हजार 500 रुपए शिक्षा भत्ता निकाला गया। इसके अतिरिक्त, जून 2016 में 49 हजार 140 रुपए की एलटीसी राशि भी बिना किसी आवेदन के दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दी गई। पीड़ित के अनुसार, यह राशि अलग-अलग नामों और बदले गए बैंक खातों के माध्यम से एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक में भेजी गई थी। आरोप है कि तत्कालीन डीडीओ, मैसेंजर और एक अन्य शिक्षक ने मिलीभगत कर कई कर्मचारियों के यूनिक कोड में छेड़छाड़ की और इस घोटाले को अंजाम दिया। कुल गबन की राशि 59 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। 2018 में दी गई थी शिकायत शिकायत वर्ष 2018 में ही दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक नूंह के हस्तक्षेप के बाद हाल ही में मामला दर्ज किया गया। सिंगार स्कूल में सामने आए इस घोटाले के बाद अब झारोकड़ी और बिछोर के राजकीय गर्ल्स स्कूल भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी मैसेंजर वहीद को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles