![]()
सोनीपत जिले के खरखौदा में उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने इसकी अध्यक्षता की। जिसमें एसडीएम अमित भारद्वाज भी मौजूद रहे। विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को नियम-कानून के अनुसार जायज मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य करते हुए नियमों के अनुरूप पात्र मामलों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कुल 4 शिकायतें आई समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पहली शिकायत खरखौदा के सांपला रोड स्थित एक दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर और 3 बिजली पोलों से उत्पन्न सुरक्षा खतरे से संबंधित थी। संबंधित एसडीओ को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दूसरी शिकायत एक मकान की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने के संबंध में थी। इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए यूएचबीवीएनएल के एसडीओ को भेजा गया है। संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश तीसरी शिकायत गांव पिपली से आई, जिसमें गली में लगे ट्रांसफार्मर की जली हुई बिजली तार से करंट फैलने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई गई। इस मामले में भी संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अचिन, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य, एमिनेंट पर्सन दिनेश ठेकेदार और सुनील पांचाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
खरखौदा विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं:4 शिकायतें आई, पवन बोले- पात्र मामलों का प्राथमिकता से करें निपटारा







