![]()
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को डा. अम्बेडकर मिशनरीज़ विद्यार्थी एसोसिएशन ने नशेड़ियों का अड्डा बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। एएमवीए छात्र संगठन ने कहा कि नशे में धूत युवा शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले अन्य युवाओं को भी इसके चंगुल में फंसा रहे है, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। डा. अम्बेडकर मिशनरीज़ विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया ने बताया कि एमडीयू का माहौल चिंता का विषय बन गया है। गर्ल्स हॉस्टल के पिछले हिस्से में खुलेआम युवा नशा कर रहे है, जिनके ऊपर यूनिवर्सिटी प्रशासन की कोई नजर नहीं है। जिसके कारण यूनिवर्सिटी में कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना है। काले शीशे की गाड़ियां सरेआम घूम रही
AMVA के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के अंदर काले शीशे लगी गाड़ियां सरेआम घूम रही है, जिनके ऊपर कोई रोक-टोक नहीं है। गाड़ियों के अंदर नशे के सामान भी हो सकता है। इससे एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है। गर्ल्स हॉस्टल के पीछे मिली बोलतें
AMVA के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल के पीछे युवा शराब का सेवन करते है। बीयर की खाली बोतलें हॉस्टल के पीछे मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह युवाओं के लिए नशा करने का सेफ जोन बना हुआ है और एमडीयू प्रशासन अपनी आंखे बंद करके बैठा है। मामले को लेकर वीसी से करेंगे शिकायत
AMVA के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया ने कहा कि यह मामला गंभीर है और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर वीसी प्रो. मिलाप सिंह पूनिया से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी की जाएगी।
Source link
रोहतक एमडीयू में नशे के चंगुल में फंस रहे युवा:AMVA ने लगाया आरोप, गर्ल्स हॉस्टल के पीछे मिली बीयर की बोतलें







