![]()
पानीपत के थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पसीना रोड पर स्थित एक राइस मील में हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां काम करने वाली एक 50 वर्षीय महिला कर्मचारी की फॉर्कलिफ्ट (फोर लिफ्टिंग) मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मशीन चालक और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलर में काम करने के दौरान हुआ हादसा थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पसीना कलां निवासी हरपाल कुमार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसकी 50 वर्षीय पत्नी अंजू पिछले करीब 3 साल से पसीना रोड स्थित नेचर पर्ल्स प्राइवेट लिमिटेड (राइस मील) में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी। बीती 10 जुलाई को अंजू हमेशा की तरह सेलर (मील) में काम करने के लिए गई थी। दोपहर करीब 3 बजे हरपाल को सूचना मिली कि सेलर में काम करने के दौरान उसकी पत्नी फॉर्कलिफ्ट मशीन के नीचे आ गई है, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी हैं और उसे इलाज के लिए पार्क अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, चालक पर लापरवाही का आरोप सूचना मिलते ही जब पति हरपाल कुमार निजी अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की मौत एक्सीडेंट में आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी। मृतका के पति का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों की शह पर फॉर्कलिफ्ट चालक अशोक निवासी शिमला गुजरान ने मशीन को बेहद लापरवाही और तेज गति से चलाया, जिसके कारण यह एक्सीडेंट हुआ और उसकी पत्नी की जान चली गई।
Source link
पानीपत की राइस मील में हादसा:फॉर्कलिफ्ट मशीन के नीचे आने से महिला कर्मचारी की मौत; चालक व अधिकारियों पर केस दर्ज







