spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किसान पोर्टल पर सरसों की जगह गेहूं दर्ज:मतलौडा का किसान 4 दिन से काट रहा अफसरों के चक्कर, नहीं मिला गेट पास




पानीपत जिले के बिजावा गांव के एक किसान को सरकारी पोर्टल पर अपनी सरसों की फसल की जगह गेहूं दर्ज होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान जितेंद्र अपनी 9 एकड़ सरसों की फसल बेचने के लिए इसराना अनाज मंडी पहुंचा था, लेकिन गेट पास पर गेहूं की फसल दिखाई दी। किसान जितेंद्र ने अपनी सरसों की फसल के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था, जहां सरसों ही दिख रही थी। हालांकि, जब वह मंडी में गेट पास बनवाने गया, तो पोर्टल पर गेहूं की फसल दर्ज पाई गई। इस त्रुटि के कारण वह पिछले चार दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। एसडीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग जितेंद्र ने अपनी समस्या के समाधान के लिए पटवारी, तहसीलदार और मार्केट कमेटी के अधिकारियों से संपर्क किया। बुधवार को उन्होंने एसडीएम नवदीप सिंह नैन से भी मुलाकात कर गुहार लगाई। एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने किसान को आश्वासन दिया है कि उसकी सरसों की फसल जल्द ही पोर्टल पर सही दिखाई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी पवन नागपाल ने भी किसान को भरोसा दिलाया है कि उसकी फसल पोर्टल के माध्यम से ही खरीदी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles