spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल नेशनल हाईवे भिड़े 9 वाहन:श्रद्धालुओं से भरी दो बसें भी शामिल,अचानक ब्रेक लगने से बिगड़ा संतुलन, 8-10 घायल




करनाल के नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से पंजोखरा गुरुद्वारा जा रही श्रद्धालुओं से भरी दो बसों समेत कुल 9 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा उस समय हुआ जब सबसे आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहे वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और एक के बाद एक टक्कर होती चली गई।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता बहाल किया। अचानक ब्रेक से बना हादसों का सिलसिला
श्रद्धालु कुलविंद्र सिंह ने बताया कि सबसे आगे एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाए। उसके पीछे चल रही दो कारों ने भी ब्रेक लगाकर खुद को बचाने की कोशिश की और वे आगे टकराने से बच गईं। लेकिन पीछे आ रही बस समय पर नहीं रुक सकी और कार से टकरा गई। इसके पीछे चल रही दूसरी बस भी पहली बस से जा भिड़ी। वहीं बसों के पीछे आ रही एक टैक्सी भी इस हादसे में टकरा गई। बसों में मची चीख-पुकार, मचा अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद बसों में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में 2 से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 8 से 10 सवारियां घायल बताई गई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायल-112 पर सूचना, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। ईआरवी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि एक के बाद एक वाहन टकराने से यह बड़ा हादसा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवा दिया गया। हाइवे पर लगा जाम, बाद में बहाल हुआ रास्ता
हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फिर वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles