spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य दबोचे:फोन हैक कर लाखों की ठगी की; पुलिस ने राजस्थान से की गिरफ्तारी




सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फोन हैक कर एक महिला के खाते से 1 लाख 8 हजार 942 रुपए निकालने के आरोप में दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां राजस्थान के अजमेर और जयपुर से की गई हैं। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह (IPS, ADGP) और पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर सोनीपत कुशल पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना साइबर सोनीपत की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी सीताराम और जयपुर निवासी युवराज के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि, यह मामला 6 दिसंबर 2025 को सोनीपत निवासी एक महिला की शिकायत के बाद सामने आया। महिला ने थाना साइबर सोनीपत में बताया था कि उनका पंजाब नेशनल बैंक, मुण्डलाना शाखा में खाता है। 1 दिसंबर 2025 को खाते की जांच करने पर उन्हें कुछ संदिग्ध लेनदेन का पता चला, जो उन्होंने नहीं किए थे। जांच में पता चला कि किसी ने उनका फोन हैक कर खाते से 1 लाख 8 हजार 942 रुपये निकाल लिए थे। ठगों ने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के आधार पर खाते खुलवाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना साइबर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन, सहायक उप निरीक्षक विनीत, सिपाही विकास और मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने दोनों आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, 13 हजार रुपये की राशि बैंक में होल्ड करवाई गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोनीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles