spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में ढाणी से लाखों की चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, चार तोले सोना, आधा किलो चांदी और नकदी ले गए




सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अहमदपुर दारेवाला में एक खेत में बनी ढाणी से लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, नंबरदार दौलत राम के दो बेटे दारेवाला-मम्मड खेड़ा पर स्थित एक ही आंगन में बनी अलग-अलग ढाणियों में रहते हैं। शुक्रवार रात अज्ञात चोर खेतों के रास्ते ढाणी की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने दीवार पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते एक कमरे में प्रवेश किया। कमरे में रखे बड़े लोहे के संदूक के ऊपर दो छोटे लोहे के संदूक रखे थे। चोरों ने केवल उस संदूक को निशाना बनाया जिसमें कीमती सामान रखा था। चोरी हुए सामान में चार तोले सोने के गहने, जिनमें मंगलसूत्र, अंगूठियां, सोने का ओम, लगभग आधा किलो चांदी के गहने, 60 हजार रुपए और 90 हजार की एफडी भी ले गए। बेटे का परिवार गया था अस्पताल : दौलत राम घर के मालिक दौलतराम ने बताया कि उनके एक बेटे का परिवार अस्पताल में उपचार के लिए गया हुआ था। जिस ढाणी में चोरी हुई, वहां विनोद कुमार और उनकी पत्नी आंगन में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे विनोद को लगा कि शायद कोई पशु खेत में घुस गया है। उन्होंने बैटरी से खेत में रोशनी करके देखा और वापस सो गए। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब विनोद और उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो संदूक गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जैसे ही उन्होंने ढाणी के पिछली दिशा में खेत में जाकर देखा तो वहां नंगे पांव व्यक्ति के पांव की पेड दिखाई दी। जिसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों व पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर जिस रास्ते से चोरों ने ढाणी में प्रवेश किया। उन सभी रास्तों के एंगल्स को इकट्ठा करते हुए सड़क के दोनों और के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। वही,पुलिस, फिंगर एक्सपर्ट व सीआईए की टीम द्वारा कई संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस बड़ी गहनता से इस चोरी को ट्रेस करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि 10 लाख रुपए के जेवरात व नगदी अज्ञात चोर चुरा ले गए है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles