![]()
विदेश में बैठे गैंगस्टरों के भारत में फैल रहे रंगदारी नेटवर्क का एक बड़ा मामला गुरुग्राम में सामने आया है। दीपक नांदल गैंग के पांच हथियारबंद शूटरों ने रंगदारी वसूलने के लिए रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घुस गए। कारोबारी की तरफ से तुरंत पुलिस को कॉल कर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने पॉश इलाके सुशांत लोक की घेराबंदी कर ली। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे शूटरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से 65 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पांच बदमाशों को गोली लगी। इनमें से 4 मौके पर ढेर हो गए, जबकि पांचवें की हालत गंभीर है। ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका एक वीडियो में भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आधुनिक हथियारों से लैस गली में आते-जाते दिखाई दे रहे है। कुछ कॉलोनी के लोगों ये वीडियो बनाया है। ये सादी वर्दी में पुलिस कर्मी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मारे गए शूटरों में अंकित, नितिन और आर्यन रोहतक और दीपा फतेहाबाद का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, चारों शूटर्स के बॉडीज में 21 गोलियां लगने के निशान मिले हैं। संदीप उर्फ दीपा के चार गोलियां छाती, गले, लेफ्ट हाथ और लेफ्ट पैर में लगी थी। अंकित को सबसे ज्यादा सात गोलियां (गले, छाती, पेट, पैरों ) लगी हैं। इसके अलावा नितिन को पांच (छाती, पैर और जांघ) और आर्यन को पांच (सिर और छाती) में 5 गोलियां लगी हैं। खास बात यह है कि चारों के शरीर के अंदर कोई भी बुलेट नहीं मिली है। सारी गोलियां शरीर के आरपार हो गई। इससे नजदीक से गोली मारने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुई मुठभेड़… पिता यूनिवर्सिटी के संस्थापक थे, विशाल अकेले रहते हैं एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, विशाल के पिता राजेश बेरी गुरुग्राम की एक निजी यूनिवर्सिटी के संस्थापक थे। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। विशाल अकेले घर में रहते हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है विशाल के पिता यूनिवर्सिटी से अलग हो गए थे। सिंगर से गैंगस्टर बना दीपक नांदल, बादशाह संग काम कर चुका पुलिस को लंदन से नांदल गैंग ऑपरेट होने का शक दीपक नांदल रोहतक का रहने वाला है। नांदल कभी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा था। बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर, रैपर और परफॉर्मर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया और रैपर बादशाह के साथ भी काम किया। हरियाणा STF सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल साल 2023 में भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। उसके बाद उसके लंदन शिफ्ट होने का अंदेशा है। संभवत लंदन से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसके अमेरिका में होने का शक जताया गया है। फाजिलपुरिया पर फायरिंग और शोकीन का मर्डर करवाया 14 जुलाई 2025 को हरियाणवी गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम के सेक्टर-71 में फायरिंग करवाई। इसके बाद 4 अगस्त को सेक्टर-77 में फाइनेंसर रोहित शोकीन के मर्डर में भी नांदल गैंग का नाम आया। शोकीन की हत्या से कुछ घंटे पहले दीपक नांदल ने लंदन से वॉट्सएप कॉल करके सेक्टर-77 स्थित पाम हिल्स सोसाइटी के पास बुलाया था। एक दर्जन केस, सोशल मीडिया के जरिये गैंग में भर्ती एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल पर भी 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गैंग में शामिल करता है। शुरुआत में वह रोहतक और सोनीपत एरिया में सक्रिय रहा। फिर रंगदारी व कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में एक्टिव हुआ। उसके बाद दीपक दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते रियल एस्टेट कारोबार और रसूखदार लोगों को डराकर मोटी कमाई करने लगा।
Source link
गुरुग्राम एनकाउंटर, चारों शूटर्स के शरीर में लगी 21 गोलियां:छाती, पेट-सिर के आर-पार हुईं सारी, VIDEO सामने आया; कारोबारी से रंगदारी वसूलने गए थे







