spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम विंडो की शिकायतों को सोनीपत डीसी सख्त:नेहा सिंह बोलीं- एटीआर 3 दिन में अपलोड करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई




सोनीपत की उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश शुक्रवार को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) के आयुक्त एवं सचिव, फुल चंद मीणा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ की गई बैठक के बाद दिए गए। इस वीसी में सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद, उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ सीएम विंडो की लंबित शिकायतों को लेकर एक गहन समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी लंबित शिकायतों की एक-एक करके समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तीन दिन में ओरड्यू शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश बैठक के दौरान डीडीपीओ, तहसीलदार, बीडीपीओ, एलडीएम, यूएलबी व अन्य सभी संबंधित विभागों को उनकी लंबित शिकायतों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वो आगामी तीन दिन के अंदर सभी ओवरड्यू शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एमिनेंट पर्सन के साइन पश्चात पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वो 14 जुलाई तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से करें काम : डीसी उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो आपसी समन्वय के साथ कार्य करे, जिससे शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द किया जा सके। सभी अधिकारी अन्य विभाग में आगामी कार्रवाई के लिए लिखने के पश्चात निश्चिंत न बैठे, शिकायत की समय-समय पर अन्य विभाग के अधिकारी के साथ समीक्षा करते रहे। जिससे समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से शिकायत का निवारण हो सकें।

इस अवसर पर सीटीएम सिमरन, एमडी शुगर मिल डाॅ. अनमोल, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, सीएमओ डाॅ. अनुराधा जैन, डीएसओ मनोज कुमार, डीटीपी नीलम शर्मा, तहसीलदार कीर्ति व अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles