spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

20 किलो अफीम केस में महिला समेत 3 गिरफ्तार:मणिपुर-झारखंड से हरियाणा तक फैली सप्लाई चेन; करनाल STF की कार्रवाई




करनाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक जुलाई को थाना सदर पेहवा क्षेत्र में 20 किलोग्राम अफीम पकड़े जाने के मामले सप्लाई चेन का खुलासा किया है। इस मामले में दो सप्लायर और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप मणिपुर, झारखंड और पश्चिम बंगाल से लाई जाती थी। टीम अब यह जांच की जा रही है कि यह अफीम पहले कितनी बार यहां पहुंच चुकी है और इससे कितनी संपत्ति बनाई गई है। ट्रक में लाए अफीम, पेहवा में पकड़ा गया ड्राइवर पुलिस के अनुसार, ड्राइवर मोहिबुर रहमान, जो असम का रहने वाला है, ट्रक में अफीम छिपाकर लाया था। वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से चला था और अंबाला की तरफ जा रहा था, लेकिन विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसे पेहवा में ही काबू कर लिया गया। बरामद अफीम की कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए आंकी गई है। अमृतसर की महिला करती थी डिस्ट्रीब्यूशन जांच में यह भी सामने आया है कि अमृतसर की रहने वाली एक महिला इस नेटवर्क में डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती थी। उसी ने ड्राइवर से यह खेप मंगवाई थी। पुलिस को संकेत मिले हैं कि वह पहले भी अफीम मंगवा चुकी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन-किन लोगों को सप्लाई की और आगे यह नशा कहां-कहां पहुंचाया गया। संपत्ति जब्त करने की तैयारी, पुलिस जांच में जुटी एसटीएफ टीम आरोपियों की पूरी संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कोशिश है कि अफीम के कारोबार से बनाई गई सभी संपत्तियों को जब्त कर सरकारी खाते में जमा कराया जाए। रिमांड पूरा, तीनों आरोपियों को भेजा जेल ड्राइवर मोहिबुर रहमान को 10 दिन के रिमांड पर लिया गया था, जो अब पूरा हो चुका है। मणिपुर के सप्लायर और महिला आरोपी का रिमांड भी खत्म हो गया है। 7 जुलाई को महिला से रिकवरी करवाई गई थी। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles