spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जुलाना पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा बहाल:शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निलंबन किया रद्द, साबित नहीं हो सके लगाए गए आरोप




जींद जिले की जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बहाल कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद वे अब दोबारा नगर पालिका चेयरमैन की जिम्मेदारियां संभालेंगे। उन्हें 3 मार्च को निलंबित किया गया था। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और मामले की जांच के दौरान डॉ. संजय जांगड़ा के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। पत्र में उन्हें निर्दोष माना गया है। विभाग बोला- कोर्ट में चालान प्रस्तुत नहीं किया गया इसके अतिरिक्त, यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके खिलाफ अब तक किसी प्रकार का चालान कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया है। इन तथ्यों के आधार पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें पुनः उनके पद पर बहाल करने का निर्णय लिया। बहाली के आदेश से उनके समर्थकों में उत्साह है। विभाग के ताजा आदेश के बाद उनके दोबारा पदभार संभालने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे नगरपालिका के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। संजय जांगड़ा बोले- न्याय व्यवस्था पर था पूरा भरोसा बहाली के बाद डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और विभागीय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास था। उन्होंने सत्य की जीत बताते हुए कहा कि वे अब पहले की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नगर के विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार डॉ. संजय जांगड़ा ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, प्रभारी मदन लाल सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles