spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR दर्ज:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर का मामला, कहा था, "दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ"




पंजाब के मोहाली में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गाव मौली बैदवान में काम करता है। 28 जून को वह सोहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उसी समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम चल रहा था। ‘दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ’ शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, “यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।” इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की। अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जांच के बाद कार्रवाई इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोहाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गहनता से जांच की गई। तथ्यों के आधार पर अब बीएनएस (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles