![]()
जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ हुए विवाद, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्राह्मणवास निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात अग्रसेन धर्मशाला में उनके चाचा की बेटी का विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य वहां मौजूद थे। कमरे में बैठे लोगों ने की गाली-गलौज इसी दौरान उनके छोटे भाई मासूम शर्मा, जो एक गायक हैं, अपनी बहन प्रिया से मिलने कमरे में गए। पास के कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार भी थे। उन लोगों ने मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज की। मासूम शर्मा के साथ मौजूद हरियाणा पुलिस के एक जवान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद हथियार निकालकर हाथापाई शुरू कर दी गई। मासूम शर्मा वहां से जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। शिकायतकर्ता के बेटे से मारपीट, जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने विकास के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्तिक नामक युवक ने मासूम शर्मा को तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी और किसी बड़े गैंग से संबंध होने की बात कही। पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ हाथापाई:चचेरी बहन की शादी समारोह में गए, जान से मारने की धमकी दी, आरोपियों पर FIR







