spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व-सरपंच हत्याकांड में मुख्य-आरोपी के परिवार का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड:पिता भी मर्डर केस में गए जेल; अब तीसरी पीढ़ी जाएगी जेल




फतेहाबाद जिले के गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में कई खुलासे हुए हैं। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी माने जा रहे विनोद और विक्रम गोदारा के परिवार के कई सदस्य जेल में हैं। विनोद और विक्रम के पिता शिवलाल भी 20 साल की जेल काटकर आ चुके हैं। उन्हें मर्डर के केस में सजा हुई थी। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के साथ भी विनोद गोदारा की काफी समय से दुश्मनी चल रही थी। अपने सरपंच कार्यकाल में विनोद गोदारा से राजेंद्र खिलेरी ने पंचायती जमीन पर कब्जा भी छुड़वाया था। अब पुलिस की चार टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि, पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की 4 जुलाई (शनिवार) शाम को रंगला पंजाब ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और फिर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने राजेंद्र के भतीजे सौरव के बयान पर गांव खाराखेड़ी निवासी 5 लोगों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। जानिए…आरोपियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि, हजारीलाल और शंकरलाल दो भाई थे। हजारीलाल का परिवार खाराखेड़ी जबकि उसके भाई शंकरलाल का परिवार ढाणी खासा में रहता हैं। शंकरलाल के बेटे हनुमान की तीन दशक पहले हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए साल 2007 में शंकरलाल के परिवार के सदस्यों ने बैनीवाल परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के आरोप में विनोद और विक्रम गोदारा के पिता शिवलाल 20 साल की जेल काट चुके हैं। वहीं, शंकरलाल के बेटे-पोते अभी भी जेल भुगत रहे हैं। तीसरे आरोपी जिले सिंह के पिता-भाई भी जेल में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या के आरोप में शामिल एक अन्य आरोपी जिले सिंह उर्फ सेठी के पिता जगदीश और भाई महेंद्र सिंह भी मर्डर के आरोप में जेल में है। उन्हें भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जिले सिंह के पिता जगदीश और विक्रम-विनोद गोदारा के पिता शिवलाल भाई हैं। राजेंद्र हत्याकांड में जिले सिंह का बेटा हरीश भी आरोपी बताया गया है। इस तरह अब जिले सिंह के परिवार की तीसरी पीढ़ी भी जेल जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, बैनीवाल परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी। यह काफी चर्चित मामला रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles