सिरसा में जजपा नेता सचिन सिंगला के घर पर हमले के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
सिरसा के फग्गू में जजपा नेता सचिन सिंगला और उसके परिवार पर शुक्रवार रात्रि को हुए हमला मामले में पुलिस ने गांव के सरपंच सहित 6-7 नामजद और बाकी अन्य 15-16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। सचिन सिंगला औ
.
इस बार में जजपा नेता सचिन सिंगला ने बताया कि उनके घर पर रात को जो हमलावर आए थे, उन्होंने आते ईंटें बरसानी शुरू कर दी। उनके परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आया और अंदर छिपकर जान बचाई। उनमें से छह से सात की ओर पहचान हो गई है। पुलिस ने उनकी पहचान कर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों के पकड़े जाने पर अन्य की भी पहचान हो जाएगी। वह भी अपने स्तर पर बाकी आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में प्रशासन की टीम के दौरे के बाद सरपंच हरविंद्र पाल उनके साथ रंजिश रखने लगा था। गनीमत रही कि हमले में उसके परिवार के सदस्य को किसी को चोट नहीं आई है। उस समय उसका छोटा भाई भी घर पर नहीं था। वहीं, अभी सब आरोपी फरार चल रहे हैं।

हमले के बाद घर पर बिखरी ईंटें। फाइल फोटो
जानिए मामले में किसने क्या कहा
पहले गांव के सीसीटीवी कैमरे किए बंद
सचिन सिंगला ने आरोप लगाए कि उनके गांव में सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनको पता चला है कि सरपंच पहले इन सीसीटीवी कैमरों को बंद करके उनके घर पर हमला करने के लिए आए थे। उन्होंने कैमरों से फुटेज का पता लगाने गए तो पता चला कि कैमरे बंद है। बाकी पुलिस ही इन कैमरों से फुटेज निकलवा सकती है। फुटेज में सभी की पहचान हो जाएगी।
थाना प्रभारी बोले, मामले में मुकदमा दर्ज किया
रोड़ी थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में सरपंच समेत 15-16 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले में जांच जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चल जाएगा। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घर में लगे गेट को तोड़े गए शीशे
गली का लेवल सही न होने से बना विवाद,
सचिन के अनुसार, फग्गू में उनके घर और आसपास की गली का निर्माण डी-प्लान के तहत हुआ था। सरकार ने बजट तो दिया, परंतु सरपंच और ठेकेदार ने काम सही नहीं किया। उनके घर के पास टी-प्वाइंट है और यहां से गली को 2 फुट ऊंचा उठाकर बना दी गई। जो सीवरेज लाइन बिछी है, उसमें चेंबर यानी मेन हॉल तक नहीं बनाए।
इस कारण बस स्टैंड से लेकर गांव का लगभग बरसाती पानी उनके घर की ओर आता है। उनके घर में पहले कभी पानी नहीं आया। मंगलवार को हुई बारिश के बाद तलाब ओवरफ्लो हो गया और पानी गली से सीधा घर में दो फुट तक घुस गया। डेढ़ साल से परेशानी झेल रहे हैं और उनके घर का बुरा हाल हो चुका है। इससे डेढ़ लाख का नुकसान है।
इस पर प्रशासन से एक्सईएन और उनकी टीम ने वीरवार को गांव में गली और तलाब के कार्यों का जायजा लिया और लेवल न होने पर गली को सही से बनाने के आदेश दिए। इससे सचिन को कुछ राहत की उम्मीद हुई, परंतु सरपंच इस बात से गुस्सा गया। शुक्रवार रात को उसने अपने साथियों संग घर पर हमला कर दिया।







