spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका:लगी आग, कई फुट दूर तक गिरा जलता हुआ तेल, स्कूटी- रेहड़ी चपेट में आई




हांसी शहर के व्यस्त उमरा गेट क्षेत्र में शनिवार शाम एक बिजली के ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण ट्रांसफार्मर से निकला जलता हुआ तेल कई फीट दूर तक फैल गया, जिससे पास खड़ी एक स्कूटी और एक रेहड़ी उसकी चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। धमाके के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं और जलता हुआ तेल तेजी से आसपास फैल गया। जलता हुआ तेल बिखरा यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट होता है, जिसके बाद आग की लपटों के साथ जलता हुआ तेल उछलकर सामने खड़ी रेहड़ी की छतरी और स्कूटी तक पहुंच जाता है। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोका जा सका और बड़ा नुकसान टल गया। बिजली विभाग की टीम ने की मरम्मत धमाके की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पास स्थित बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और आसपास हुए नुकसान का आकलन किया। विभाग की टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, ट्रांसफार्मर में धमाके के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोड या ओवरहीटिंग को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। बिजली विभाग पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles